पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद के सीएमओ से गुहार, मूलभूत सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन ज्ञापन
10 May 2024
NEEMUCH NEWS
नयागांव। नयागांव नगर परिषद में गुरुवार को सुबह वार्ड नंबर 7 के रहवासी नगर परिषद पंहुचे। उन्होंने नगर परिषद
सीएमओ को अपनी वार्ड की समस्या से अवगत कराया।
और बोले कि साहब हमारे वार्ड में पानी की समस्या सहित आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। और कहां की अगर इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वार्ड वासी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी । सीएमओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वार्ड क्रमांक 7 में नगर परिषद की टीम को भेजा साथ ही आश्वासन दिया की जल्द ही आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
वही वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद की निष्क्रियता के चलते वार्ड वासीयो को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा हैं।
वार्ड वासियों ने सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया इस दौरान , तुलसीराम खारोल पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ,प्रहलाद मेघवाल
राजकुमार यादव,नरेंद्र सिंह,कुलदीप बैरागी, श्यामलाल मेघवाल,जितेंद्र सिंह, सनी मेघवाल,शांति बाई,मंजू बाई कुमावत,भूरी बाई, देवकन्या बाई ,कंकू बाई, कैलाशी बाई
आरती बाई, बानो बाई,राजी बाई मौजूद रहे।