नयागांव। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयलाल आंजना ने गुरूवार को प्रातः 10 बजे गांधी चौक नयागांव में मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर के समर्थन में जनसम्पर्क किया। उपस्थित कार्यकर्ताओ आमजन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राजनीति का स्तर इतना गिर गया हैं कि देश के प्रधानमंत्री कहते है कि राहुल गांधी को अडानी और अंबानी से टेम्पो भर कर नोट ले लिए हैं। जबकि अडानी-अम्बानी को तो देश के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है। भाजपा के चित्तौड़गढ़ व मंदसौर-नीमच के दोनो सांसदों के ऊपर आरोप लगाते हुए आंजना ने कहा कि पीएम विदेश यात्रा ही करते रहे, इन्होने किसानों के अफीम आदि के बारे में कभी आवाज नही उठाई और किसानो के सीपीएस के बारे में भी नहीं बोले।  इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस नीमच अध्यक्ष अजीत कांठेड़,जिला काग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावद विधानसभा से प्रत्यासी रहे समंदर पटेल,ब्लाक काग्रेस जावद अध्यक्ष ओमप्रकाश राव,कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, ब्लाक रतनगढ़ अध्यक्ष, पार्षद प्रशांत पुरोहित, अमृत शर्मा पार्षद प्रतिनिधि,अजय जायसवाल,विजय दास बैरागी,पूर्व पार्षद गोपाल शर्मा,सेक्टर नयागांव अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित,गोरीलाल धाकड़,रूपेश जैन,पूर्व मंडलम अध्यक्ष नयागांव मानसिंह जाट,गोतम जाट केशरपुरा, पूर्व प्रदेश पिछड़ा वर्ग सचिव लक्ष्मीलाल सोनी,मुकेश गाडीलौहार,बाबूलाल गाडीलौहार,बंटी मंसूरी,बोरखेड़ी मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा,खोर पूर्व सरपंच जाट, महेश चौधरी सहित जावद, खोर,अठाना के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।