नीमच 22 मार्च 2024, लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत गैर वाणिज्यिक, सुदूर,अनियंत्रित हवाई पट्टी/ हेलिपेड पर प्रचार अवधि के दौरान राजनीतिक दलों,अभ्यर्थियों व्दारा लेंडिंग पूर्व अनुमतियां प्राप्त करने संबंधी आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के लिए जिला स्तर पर सिंगल विण्डों सिस्टम स्थापित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व्दारा जारी आदेशानुसार सिंगल विण्डों पर अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ (मो.न.7697792555) ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया (मो.न.9669087556), कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण एम.एस.चौहान (मो.न.9893412132), अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल नीमच (मो.न.8989984073), आर.टी.ओ. नीमच नन्दलाल गामड (मो.न.9752359951) एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ (मो.न.9425494395) को सदस्य के रूप में तैनात किया गया।