जिले में कल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जावेगा
14 Mar 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कल 15 मार्च 2024 शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष नीमच में प्रात:11 बजे मनाया जायेगा। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपभोक्ता जागरूकता विषयों पर संगोष्ठी,कार्यशाला प्रदर्शनी,प्रश्न मंच रैली,नुक्क्ड नाटक, आदि का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम में स्वेच्छिक उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। साथ ही विद्युत,दूर संचार,बैंक, बीमा,खाद्य एवं औषधी, नाप तौल आदि विभागों के अधिकारी भी उपभोक्ता जागरूकता विषयों पर जानकारी देगें। उपभोक्ताओं के हित संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1800-11-4000 एवं राज्य उपभोक्ता टोल फ्री नम्बर 1800-233-0046 स्थापित किया गया है। उपभोक्ताओं से उक्त हेल्पलाईन नम्बरों का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया गया है।