इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने नीमच के भूतेश्वर मंदिर पर फाग महोत्सव मनाया,भक्ति व होली के गीतों पर जमकर थिरकी,
13 Mar 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। शहर में जगह-जगह फाग महोत्सव पर महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज इनरव्हील क्लब द्वारा नीमच के भूतेश्वर मंदिर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ फाग महोत्सव पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सदस्याएं जोश खरोश के साथ शामिल हुई। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। पुष्प वर्षा की। भक्ति गीत और होली के गानों पर जमकर झूमे। कृष्ण, राधा और गोपी का भेष धारण कर ढोल नगाड़ो की थाप पर नृत्य किया। राधिका गोरी से बृज की चोरी से, मीठे मीठे सांवरे की बंसी बाजे, वृंदावन का कृष्ण कन्हैया, मेरी यशोदा मैया तेरा कान्हा कन्हैया आदि गीतों और भजनो पर जमकर झूमी। फाग महोत्सव में छप्पन भोग का आयोजन भी हुआ। इस दौरान इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रज़िया अहमद, सचिव अमरजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अलका श्रीवास्तव, सिंधु भागवानी, कुसुम कदम और पदाधिकारी व सदस्याएं मौजूद रही।