कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने मनाई श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया की जयंती!
12 Mar 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच-श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के द्वारा धान मंडी पहुंच श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई श्रीमंत माधवराव सिंधिया सरल व सहज स्वभाव के समर्पित व्यक्ति थे!
इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रईस पटवा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद), महामंत्री समरथ राठौर, सह-सचिव शफीक कुरैशी, संगठन मंत्री रितेश माली, जिला सचिव मनोहर केथवास, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, मुकेश शर्मा अंबालाल (समाजसेवी), सुखलाल, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, चंपालाल यादव, भेरू प्रजापत, हीरालाल धाकड़, राजेश डामर, दिनेश डामर आदि उपस्थित रहे।