मतदान के बाद समंदर पटेल फिर पहुंचे ग्रामीणों के बीच, जताया आभार
20 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
जावद। कांग्रेस नेता और पार्टी प्रत्याशी समंदर पटेल आज फिर ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। मतदान के बाद धन्यवाद यात्रा के रूप में पटेल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गांव, कस्बों के दौरे पर निकले और आशीर्वाद के लिए मतदाताओं का आभार जताया। पार्टी प्रत्याशी पटेल सुबह सबसे पहले डीकैन नगर परिषद पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। पटेल ने कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बाद में रतनगढ़ तथा सिंगोली होते हुए झांतला होते हुए शाम को बारह बीघा चौराहा पहुंचे। पटेल ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से अगली कार्य योजना पर चर्चा की और आधिकारिक मतदान करवाने के लिए उनका आभार जताया। पार्टी के वर्ष नेताओं के साथ उन्होंने कांकरिया तलाई पहुंचकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इन सभी स्थानों पर स्थानीय नेताओं के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।