13 नवम्बर को डीकेन में कांग्रेस प्रत्याशी के समंदर पटेल के समर्थन में सभा लेंगे राहुल गांधी,भाजपा सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार, झूठे वादे सहित कई बातें रखेंगे जनता के समक्ष पलक पावड़े बिछाकर करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने दिग्गज नेता का स्वागत
11 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र के डीकेन नगर में सोमवार 13 मई को राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी डीकेन आकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। राहुल गांधी सोमवार को डीकेन के कंजाडा रोड़, दशहरा मैदान में सुबह 11:30 बजे । गांधी स्पेशल फ्लाइट से 11 बजे उदयपुर पंहुचेगे व वहां से हेलिकाप्टर में सवार होकर सभा स्थल डीकेन पहुंचेंगे। इस दौरान पूरे समय राहुल गांधी के साथ अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे।
सभी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया-राहुल गांधी की सभा के लिए स्थल का जायजा कांग्रेस नेताओं के साथ जिला कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीणा, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, एसडीपीओपी निलेश्वरी डावर, जिला प्रभारी नूरी खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।