सहकारिता मंत्री आंजना की कार्य शैली से प्रभावित होकर ग्राम पालड़ी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
06 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
निम्बाहेड़ा । राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री श्रीमान उदयलाल जी आंजना साहब की कार्यशैली, क्षेत्र में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में ग्राम पालड़ी के शंकर सिंह, हीरालाल गायरी, जगदीश गायरी, महावीर सिंह, सुरेश गायरी, कैलाश गायरी, राजू गायरी, देवी सिंह एवं पिंटू का लबेलिया ने भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए एवं कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान आंजना ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।