भारतीय जनता पार्टी मनासा नगर कार्यालय का शुभारंभ गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयेश भाई की उपस्तिथि में संपन्न।
05 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा / भाजपा के नगर कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को गणेशपुरा गली में काबरा भवन में संपन्न हुआ। जिसमे गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम वर्तमान में जेतपुर राजकोट से विधायक जयेश भाई राडडिया , मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, संगठन विस्तार लोकेश अरोरा, नगर परिषद अध्यक्ष डा सीमा अजय तिवारी , नगर चुनाव प्रभारी कैलाश आगार, पंकज पोरवाल , सत्यनारायण सोडानी,विजय शर्मा, जीतू फरक्या , ललित ओझा , महेश मंत्री, किशोर जोलान्या, दशरथ प्रजापति, अश्विन सोनी , सर्वेश मारू , नगर के पार्षदगण, व सैकड़ो को संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। । जयेश भाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे अब 10 दिन कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी रण में उतरना हे और विधानसभा प्रत्याशी माधव मारू को विजय दिलाना है साथ ही शिवराज सरकार की नीतियों व महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि आज हर गांव में हर दिशा में भाजपा के पक्ष में माहौल है, लाडली बहना जगह जगह अपने विधायक का स्वागत कर शिवराज भैया के प्रति आभार व्यक्त कर रही हे।
कार्यक्रम का संचालन पंकज पोरवाल द्वारा किया गया ।