नीमच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दोपहर 12:00 बजे अंबेडकर सर्किल पर एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। जावद विधानसभा क्षेत्र के गांव जाट में भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा समर्थन में दोपहर 1 बजे और नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव पालसोड़ा दिलीप सिंह परिहार के समर्थन में दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र सिंह तोमर की भी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले में आज दोनों प्रमुख नेता की सभा को देखते हुए कई उम्मीदवारों ने अपने अधिकृत जनसंपर्क कार्यक्रम जारी नहीं किये हैं। हालांकि मनासा से भाजपा उम्मीदवार अनिरुद्ध मारु आज भी विधानसभा क्षेत्र के इन गांव में जनसंपर्क करेंगे। मारू से अपना जनसंपर्क शुरू करेंगे जो देर शाम 7:30 बजे तक जारी रहेगा।