समर्थकों में खासा उत्साह, मोलकी में ट्रैक्टर चलाकर किया जनसंपर्क
02 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू के समर्थकों में खासा उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और जोश गुरूवार को गांव मोलकी में देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी श्री मारू जब मोलकी जनसंपर्क करने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें ट्रेक्टर पर बिठाया और गांव भ्रमण कर जीत का आशीर्वाद मांगा। मोलकी के बाद थनेड में भाजपा प्रत्याशी रामपुरा मंडल के थनेड में पहुंचा। यहां युवा जोश से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं ने मारू का स्वागत किया। दिनभर में.नाली मजरा, जोडमी,. सोनड़ी़, बुरावन, लसुड़िया, बड़ोदिया, हरिपुरा, .दुधलई और खेतपालिया में श्री मारू ने जनसंपर्क किया। इस दौरान मारू ने बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया और युवा जोश से भााजपा के पक्ष में मतदान कर पुनः मनासा को विकास पथ पर आगे बढाने की अपील की। वहीं लाड़ली बहना भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं।