जनता का आशीर्वाद मिल रहा है,..मनासा विधानसभा में 'कमल' खिल रहा है
01 Nov 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध (माधव) मारू की लोकप्रियता, विकास कार्यो में उनकी सक्रिय भूमिका और क्षेत्र की जनता से सहज आत्मीय व्यवहार से मनासा में एक बार फिर भाजपा के कमल खिलाने के प्रति जनता आशान्वित और प्रतिबद्ग है। भाजपा प्रत्याशी गांव गांव जनता का स्नेह मिल रहा है। वह जनता जनार्दन से समृद्ध मनासा के निर्माण हेतु आशीर्वाद मांग रहे है। क्षेत्र की जनता भी उन्हें पसंद कर रही और अपना समर्थन प्रदान कर रहीं है।भाजपा कुकड़ेश्वर मण्डल के शिवपुरिया मंदिर, शिवपुरिया चक्की वाला, शिवपुरिया कुआ, टामोटी, बंजारी, पंचदेवरा, करमदी, आमद, रगसपुरिया में जनसम्पर्क किया। ग्रामीणों से संवाद कियॉ और पुनः मनासा को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्नेहीजन साथ रहे।
आज रामपुरा मण्डल में जनसम्पर्क
2 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी मारू रामपुरा मण्डल के ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। सुबह 8.30 बजे बाकयाखेड़ी से शुरुआत करेंगे। 9 बजे जनोद, 9.30 बजे रामखेड़ा, 10 बजे भगोरी, 10.30 बजे बासनिया, 11 बजे बसंतपुर, 11.30 भमेसर, 12 बजे टोलखेड़ी, 12.30 बजे मोलकी, 1 बजे थनेड, 1.30 नाली मजरा, 2 बजे नाली गुर्जर, 2.30 जोडमी, 3 बजे सोनड़ी, 3.30 बजे बुरावन, 4 बजे लसूड़िया, 4.30 बजे बड़ोदिया, 5 बजे हरिपुरा, 5.30 दुधलाई ओर 6 बजे खेतपालिया में जनसम्पर्क रहेगा।