भाजपा प्रत्याशी श्री मारू का दीनदयाल मंडल में जनसम्पर्क, गांव गांव मिल रहा समर्थन
26 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू को गांव गांव समर्थन मिल रहा है। उनके विधायकी कार्याकाल में हुए विकास से लोग प्रभावित है और एक बार पुनः भाजपा प्रत्याशी मारू को विधायक बनाने के लिए तैयार है। गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने भाजपा दिनदयाल मंडल के नवलपुरा से सुबह करीब 9 बजे अपने जनसंपर्क की शुरूआत की। नवलपुरा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर श्री मारू ने मतदाताओं से संवाद किया जीत का आशीर्वाद मांगा। पलासिया में ग्रामीणों में भाजपा प्रत्याशी मारू का जोरदार स्वागत किया और गांव के बुथ से भाजपा को विजय दिलाने की बात कही। बेसदा वासियों ने मारू को अपार समर्थन प्रदान किया। ग्रामीणों ने घर घर से भाजपा को वोट करने का संकल्प लिया है। अमरपुरा , चंबलेश्वर और खेड़ली में भी देवतुल्य मतदाता बंधुओं का अपार स्नेह मिला। भाजपा प्रत्याशी श्री मारू ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जीत का परचम लहराने के लिए दृड संकल्पित है। कार्यकर्ता बुथ बुथ काम कर रहा है उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम एक बार फिर भाजपा को जीताएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आशीर्वाद दाता साथ रहे।