भादवा माता मेले के अवसर पर यमराज और चित्रगुप्त ने आम जनता को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की,जिला नीमच को ट्राफिक में न. 01 बनाने के उद्देश्य से यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सुश्री सोनु बड़गुर्जर द्वारा किये जा रहे अनुठे प्रयास
22 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। जिला नीमच में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 22.10.2023 को सूबेदार सुश्री सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा जिला नीमच को ट्राफिक में न. 01 बनाने के उद्देश्य से अपनी यातायात टीम को साथ लेकर भादवा माता अष्टमी मेले के के दौरान कलाकर सउनि सुभाष शर्मा ( सीआरपीएफ ) द्वारा यमराज के रूप में व कलाकर दिनेश शर्मा द्वारा चित्रगुप्त के रूप में प्रस्तुति देकर मेंले में आए आमजनो को यातायात अभियान चलाकर यातायात जागरूकता संदेश दिया गया व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । साथ ही 01 मंच यातायात झांकी के माध्यम से मेंले में आये आमजनों को यातायात जागरूकता संदेश दिया गया । यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि जिला नीमच को ट्राफिक में न. 01 बनाने हेतु यातायात नियमो का पालन करे व अपनो से भी करवाए ।