पटेल का कई गांवों में स्वागत, बोले- सखलेचा ने केवल अपना विकास किया
12 Oct 2023
NEEMUCH NEWS
जावद/सिंगोली:- जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, कांग्रेस नेता समंदर पटेल के प्रति ग्रामीण इलाकों में समर्थन बढ़ता जा रहा है। पटेल मित्र मंडली भी जनसंपर्क में जुट गई। पटेल कल रात अठाना, हनुमंतिया पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पटेल ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी। इसी क्रम में पटेल जनकपुर, नीलिया कुंडल, जगेपूर हाडा, भोजपुरा, परवनी, मालगड़ आदि पहुंचे। ग्रामीणों ने उनकी आवभगत करते हुए उनके प्रति समर्थन जताया और कहा कि वे लोग पार्टी के साथ है। इस मौके पर पटेल ने कहा कि इस बार मैदान साफ है। स्थानीय विधायक पिछले 20 साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन जनता को क्या मिला। आज भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। उन्होंने केवल अपने परिवार और चहेतों का विकास किया। पटेल ने विश्वास दिलाया कि मौका मिलने पर जावद के विकास का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उधर, मोहित धाकड़ ने फुसरिया , सोडिजर , बड़ी , कदवासा , अनंतपुरा , कंवरजी की खेड़ी , लवा , पिपरवा, मेघपुरा , झांतला सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। किसानों के घर पर ही भोजन कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए। शंकरलाल धाकड़,भवानी राम धाकड़, लालूराम फुसरिया, उदयराम बलाई , दुलीचंद बलाई, पूर्व सरपंच हुक्मीचंद भील , शंकरलाल धाकड़, उप सरपंच सोडीझर प्रभुलाल धाकड़ , फूलचन्द्र धाकड़ , गोकुलराम धाकड़ पूर्व अध्यक्ष धाकड़ समाज , लादूलाल धाकड़ , बद्रीलाल धाकड़ , एमडी मंसूरी , राजेश शर्मा , मानक धाकड़ , पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर लाल आदि भी उनके साथ थे।