नयागांव। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में आज 3 अक्टूबर मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट एवम पार्षद प्रतिनिधियों ने आंगनवाडी केंद्रों में पंहुचकर नन्हे मुन्ने बच्चों को चॉकलेट एवम लैपटॉप वितरण किए गए । साथ ही गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का जन्म दिन शोर शराबे के बीच में नहीं मनाते हुए,नन्हे बच्चों के बीच में जाकर मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज कार्यकर्ताओ ने आंगनवाडी केंद्रों में जाकर मधयप्रदेश  के शासन के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा का  जन्म दिन मनाया गया हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट,पार्षद प्रतिनिधि पवन बैरागी,पार्षद प्रतिनिधि विनोद धनगर,पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र पांडे ,पार्षद चांदमल परिहार आंगनवाडी सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमति रेखा जोरियां, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवम सहायिका उपस्थित रही...!