बड़ा गणपति मंदिर में पूजा के बाद अठाना दरवाजा की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना,कांग्रेस नेता पटेल का नवयुवक गरबा उत्सव समिति द्वारा किया गया अभिनंदन
29 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
जावद।कस्बे के अठाना दरवाजा पर स्थापित गणपति प्रतिमा कल शाम बड़ा गणपति मंदिर में पूजा अर्चना के साथ विसर्जन के लिए रवाना हुई। कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने पूजा में भाग लिया। इस दरमियान नवयुवक गरबा उत्सव समिति द्वारा पटेल का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। अठाना दरवाजा से गणपति की विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा गणपति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। कांग्रेस नेता पटेल अपने सिंगोली दौरे से सीधे मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर चौक पर समिति अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का पटेल द्वारा साफा बंधवा श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। मौके पर ही समिति द्वारा पटेल का भी स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान पटेल ने लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दी। बाद में गणपति प्रतिमा गाजे बाजे के साथ प्रस्थान कर गई।