नीमच। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा में अपनी सेवाएं देने वाले मोहम्मद शाकिर खान की राज्य पुलिस सेवा में पदोन्नति की गई है जिसमें मोहम्मद शाकिर प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए हैं उनकी पदोन्नति पर राज्य शासन का आदेश मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, सुबेदार सोनू बड़गुर्जर ने एस पी कार्यालय में मो शाकिर के कंधे पर स्टार लगाकर उनके  उल्लेखनीय कार्यों को लेकर अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त की गौरतलब है कि मोहम्मद शाकिर ने राज्य पुलिस सेवा में शुरू से ही अपनी सेवा का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए अधिकारियों के आदेशों की पालना की है लंबे समय तक नीमच केंट थाना में भी अच्छी सेवाएं दी गई है इसके पश्चात नीमच सिटी थाने पर भी वर्तमान समय तक पदस्थ थे जहां रहते हुए उनकी पदोन्नति हुई है उनकी इस पदोन्नति पर जिला पुलिस विभाग से जुड़े उनके स्टाफ जनों ने बधाई प्रेषित की है