कांग्रेस नेता पटेल ने सिंगोली में जैन संतों का लिया आशीर्वाद
26 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
जावद। कांग्रेस नेता समंदर पटेल आज तीन दिवसीय दौरे पर सिंगोली इलाके में पहुंचेl इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। किसानों ने अनियमित बारिश के चलते फसल खराबे से हुए नुकसान की पीड़ा से अवगत कराया।ग्रामीणों ने गांव की अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उनसे चर्चा की।इससे पूर्व कांग्रेस नेता पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में डीकेन, रतनगढ़, व सिंगोली व अन्य क्षेत्रों में आम जन व किसानों से भी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। सिंगोली मे श्री दिगंबर जैन भवन मे पूज्य मुनि श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज व पूज्य मुनि श्री 108 दर्शितसागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।