यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सुश्री सोनु बड़गुर्जर द्वारा नीमच शहर से संचालित बस चालको / कन्डक्टरो, आटो चालको से की गई चर्चा
21 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 21-09-2023 को सूबेदार सुश्री सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा जिला नीमच में संचालित बसों के ड्रायवरों एवं कंडेक्टरो से बस स्टैण्ड पर जाकर चर्चा की गई जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाईड लाईन के पालन करने हेतु समझाईश दी गई जिसके अंतर्गत बसों में फर्स्ट एड बॉक्स , एमरजेंसी गेट, सीसीटीव्ही कैमरा, अग्निशामक यंत्र, लाईसेंस, साफ सुथरी युनिफार्म पहनना आदि मापदण्डों की प्रतिपुर्ति करने हेतु निर्देश दिये गये तथा बस चालको ,कन्डेक्टरों एवं बसो की सूची थाने पर जमा कराये जाने एवं बसों के संपूर्ण कागजात तैयार रखने की समझाइश दी गई।
बाद ऑटो स्टैण्ड पर जाकर ऑटो चालकों से चर्चा की गई जिसमें ऑटो चालको को अपने ऑटो के कागजात तैयार रखने एवं साफ सुथरी युनिफार्म धारण करने एवं यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई । बाद में अगर चैकिंग के दौरान कोई बस/ ऑटो बिना कागजात के मिलता है तो चालानी कार्यवाही की जायेगी । बस चालको एवं ऑटो चालकों द्वारा थाना यातायात प्रभारी एवं हमारा टीम को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया बाद थाना प्रभारी सुश्री सोनु बडगुर्जर हमराह सउनि गोपाल जादौन सउनि दीपराज कैथवास सउनि पीडी डोडीयार सउनि चंद्रप्रकाश सांखला सउनि जसवीर जाट प्रआर 274 ब्रजेश परिहार प्रधान आरक्षक गोपाल सोनी के टैगोर मार्ग पर पैदल भ्रमण किया गया ।