कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक:फसलों के लिए खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
09 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
कलेक्टर दिनेश जैन और अपर कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टोरेट में शनिवार को वर्तमान में फसल के लिए खाद की मांग व उपलब्धता की समीक्षा की। कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि वे जिले में उर्वरक की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखें और किसानों की मांग के अनुरूप जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर जैन ने कृषि अधिकारियों को जिले में वर्तमान में विभिन्न प्रकार के उर्वरक की उपलब्ध मात्रा, भण्डारण की स्थिति में भविष्य में संभावित मांग की जानकारी ली। वहीं, आगामी फसल के लिए अभी से उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय को मांग पत्र भिजवाने के निर्देश दिए।