EVM प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण:कलेक्टर-SP ने किया जानी EVM से मतदान की प्रक्रिया
09 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने शुक्रवार को ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का अवलोकन किया। कलेक्टोरेट में स्थापित इस केंद्र के बारे में दोनों अफसरों ने ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर एसडीएम डॉ. ममता खेडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे