नीमच जिला पंचायत में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने की। बैठक में नीमच जिला पंचायत के सीईओ गुरु प्रसाद, अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर जिला पंचायत के सभी सदस्य विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। मगर बैठक में उसे समय हंगामा हो गया।जब नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा बाई धनगर के प्रतिनिधि मदन लाल धनगर और मनासा जनपद पंचायत अध्यक्ष कामेंरी बाई के प्रतिनिधि कमल सिंह डांगी के बैठक के दौरान सभा कक्ष में मौजूद थे। इस पर जिला पंचायत के चार सदस्य आर सागर कच्छावा मनीष पोरवाल, श्याम वसीटा और मांगीलाल भील ने आपत्ति उठाई। उनका आरोप था कि उनके साथ सौतेला ओर भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है । जबकि मनासा जनपद अध्यक्ष और नीमच जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधियों को बैठक में बैठाया गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधियों का कहना था कि जब यह लोग बिना किसी नियम के इस बैठक में बैठ सकते हैं। तो फिर हमें इस बैठक में क्यों नहीं बैठने दिया जा सकता है। हमें बाहर क्यों बिठाया जाता है। सबके लिए एक जैसा नियम होना चाहिए। हंगामा और शोर शराबे के बीच जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधित्व द्वारा ली गई। आपत्ति के चलते नीमच जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन लाल धनगर और मनासा जनपद पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कमल सिंह डांगी को भारी बैठक से उठकर बाहर आना पड़ा। इसके बाद जिला पंचायत के सदस्यों के प्रतिनिधि भी बैठक कक्षा से बाहर आ गए।

इनका कहना है

आर सागर कच्छावा ने कहा कि मनासा के वार्ड नंबर 9 से मेरी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं और मैं उनका प्रतिनिधि हूं। यहां कई वर्षों से देखा जा रहा है कि हम लोगों को बाहर बैठा दिया जाता है, जबकि कुछ अवैध लोगों को अंदर बिठाया जाता है। इस पर हमने बैठक के अंदर पहुंचकर अध्यक्ष और जिला पंचायत के सीईओ के समक्ष आपत्ति उठाई है। हमारा कहना है कि जब हमें बाहर रखा जाता है तो दूसरे भी अंदर नहीं आने चाहिए।

हमारे साथ पक्षपात पूर्ण और दोगला रवैया अपनाया जाता है। पंचायत और अध्यक्ष के द्वारा जो भेदभाव किया जा रहा है इसका हम भविष्य में भी विरोध करते रहेंगे।आपत्ती लेने पर जो बैठक में अवैध रूप से अंदर बैठे थे उन्हें बाहर निकल गया।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वार्ड नंबर 7 मनासा मनीष पोरवाल ने बताया कि भाजपा के जो प्रतिनिधि अंदर बैठे हैं उन्हें तो अलाउ किया गया है जबकि हम जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि है हमें बाहर बैठा के रखा जाता है ताकि हम भ्रष्टाचार आदि का विरोध ना कर सके। हमारी मांग है कि हमें प्रतिनिधि के नाते अंदर बैठाया जाए ताकि हम अपने क्षेत्र की मांग को पुरजोर तरीके से बैठक में रख सके। जिला पंचायत में अब तक समितियां का भी गठन नहीं हुआ है जबकि मध्य प्रदेश में सब जगह समितियां बन चुकी है।

मनासा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल सिंह डांगी ने कहा कि मनासा जनपद पंचायत कार्यालय से मालूम हुआ की 8 सितंबर को जिला पंचायत में साधन सभा की बैठक रखी गई है मेरी माता जी कामेंरी बाई डाँगी अध्यक्ष है और उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मैं उनका प्रतिनिधि होने के नाते बैठक में आया था मगर जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने मेरे बैठक में शामिल होने पर आपत्ति उठाई थी जिस पर में बाहर आ गया।

नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है और जिला पंचायत अध्यक्ष का आदेश है की प्रतिनिधि बैठक में नहीं बैठ सकते इसलिए हम बैठक से उठकर बाहर चले आए हैं।