नीमच में जन्माष्टमी पर RSS ने निकाला घोष संचलन,लोगों ने स्वयंसेवकों पर बरसाए फूल
08 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी पर घोष संचलन निकाला। इसमें सभी स्वयंसेवक के संपूर्ण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गणमेश में घोष बजाते हुए निकले। वहीं, संचलन का जगह-जगह मंदिरों पर बांसुरी वादन भी किया गया। घोष संचलन स्वर्णकार धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो फ्रूट मार्केट चौराहा, महेश सर्कल, कमल चौक, फावारा चौक, बारादरी घंटाघर, पुस्तक बाजार होते हुए भारत माता चौराहा पर पहुंचा। जहां पर घेाष वादन कर भारत माता की आरती की गई। इस घोष संचलन पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।