गो रक्षकों नयागांव पुलिस ने पकड़ा 6 ट्रक ओर 2 पिकअप को पकड़ा,अवैध रूप से वध हेतु परिवहन किया जा रहे 96 से अधिक गोवंश को पकड़ा,छोटा गोशाल में
07 Sep 2023
NEEMUCH NEWS
नयागांव । नयागांव चौकी व जावद थाना पुलिस ने गोवंश का परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 6 ट्रक व 2 पीकअप वाहन को जब्त किया है। इन वाहनों में अवैध रूप से वध हेतु कुल 96 गोवंश का परिवहन किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमीत तोलानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में अवैध गोंवश परिवहन तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस, जावद विमलेश उईके एवं थाना प्रभारी जावद दीपक मण्डलोई के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव सउनि रामपालसिंह राठौर के द्वारा नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 7.9.23 को गोरक्ष दल की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए रेल्वे फाटक हाईवे फोरलेन रोड नयागांव पर घेराबंदी 6 ट्रक व 2 पीकअप वाहन में अवैध रूप से परिवहन कीया जा रहा गोवंश कुल 96 बैलो को मय वाहनो के जप्त किया गया । तथा थाना जावद पर अपराध कायम कर के विवेचना में लिया गया अनुसंधान जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
सउनि रामपालसिंह चौकी प्रभारी नयागांव, प्रआर रामधनी यादव, आर बलराम पाटीदार, आर पप्पूलाल मेघवाल, आरक्षक तेजसिंह सेनिक,मनोहर सिंह, चालक प्रआर सुरेन्द्र सिंह व गोरक्षा दल के सेवक विक्रम सिंह सोनगरा, अंकित जोशी, दिलीप सिंह, कपिल खटीक, कमल साहू, गणपत मेघवाल, चेतन ठाकुर, टीकम सिंह, छगन गुर्जर, विनोद धनगर, सचिन नागदा सहित स्थानीय ग्रामीणों की विशेष भूमिका रही।