समंदर पटेल दिखाएंगे अपना शक्ति प्रदर्शन,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने, कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार दिखाएंगे अपना शक्ति प्रदर्शन,समंदर पटेल के नेतृत्व मे पॉच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एक साथ जायेंगे नीमच—समंदर पटेल के नेतृत्व मे होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भव्य स्वागत—मंडी प्रांगण से एक साथ रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
31 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
जावद। शुक्रवार को समंदर पटेल के नेतृत्व मे पॉच हजार से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ का काफिला एक साथ नीमच जायेगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन शुक्रवार 1 सितम्बर को नीमच मे हो रहा है। कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे, जिसमे तीनो विधानसभा के कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस का परचम लहराने को लेकर चर्चा भी की जायेगी।
मंडी प्रांगण से एक साथ रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता—कांग्रेस नेता के नेतृत्व मे जावद विधानसभा 230 से पॉच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता नीमच रवाना होंगे। कार्यकर्ता मंडी प्रांगण मे सुबह 9 बजे एकत्रित होकर पूरा काफिला समंदर पटेल के नेतृत्व मे रवाना होकर सुवाखेड़ा के रास्ते कलेक्टर चौराहे होकर नीमच जायेंगे। वाहनो की पार्किंग गोमाबाई नेत्रालय से नूतन स्कूल पुरानी नगर पालिका नीमच मे व्यवस्था की गई है वहां से पैदल हजारो कार्यकर्ता खुर्शीद टॉकीज के सामने मंच पर पंहुचेेंगे जहां पर समंदर पटेल के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का स्वागत करेंगे तत्पश्चात सभा स्थल पर पंहुचेंगे।