कल 1 सितंबर को नीमच के दौरे पर रहेंगे पूर्व सीएम कमलनाथ: शहर में पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन कर जारी किया रोड मैप
31 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। 1 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नीमच आगमन पर नीमच ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मार परिवर्तन सहित कई इंतजाम किए गए हैं इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित व परिवर्तित मार्ग की जानकारी साजा की है।नीमच शहर में 1 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कमलनाथ के कार्यक्रम के मध्य नजर रखते हुए कमलनाथ के रूट वाले मार्ग 1 घंटे पूर्व से निम्न मार्ग पर वाहन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया। VIP के आगमन पर हवाई पट्टी से हिंगोरिया फाटक, महु रोड़, बस स्टेण्ड, बारादरी चौराहा, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, विजय टाकिज चौराहा, कांग्रेस कार्यालय, टाउन हॉल, दशहरा मैदान तक वाहन आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान की ओर आने वाले मार्ग - विजय टॉकीज से दशहरा मैदान की ओर चर्च सामने त, जाजु कन्या महाविद्यालय से पोस्ट ऑफिस चौराहा व गणेश मंदिर तक जाजु बिल्डिंग से फिरोजशाह पेट्रोलपंप की ओर आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इसी तरह मंदसौर की ओर से नीमच शहर में प्रवेश करने वाले वाहन भाटखेंड़ा बायपास होते हुए जेतपुरा फंटा से डाक बंग्ला होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। शहर से बाहर जाने वाले वाहन डाक बंगला होते हुए जेतपुरा फंटा से शहर से बाहर जा सकेंगे।