करणी सेना की पहल:गरीबों को मुफ्त और जरूरतमंदों को रियायती दर पर उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस
30 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। करणी सेना ने मरीजों की सुविधा के लिए रियायती दर पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पहल की है। बुधवार दोपहर को नीमच के जिला चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम में करणी सेना परिवार द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए रियायती दर पर एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर करणी सेवा परिवार ने यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। गरीब और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार के लिए यह एंबुलेंस निशुल्क उपलब्ध रहेगी। जबकि बाकी लोगों के लिए यह रियायती दर और डीजल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस एंबुलेंस के संचालक के लिए दो व्यक्तियों की नियुक्ति की गई है। करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस के लिए मोबाइल नंबर 7974956854 पर विक्रम सिंह को सूचना दी जा सकती है। जिससे एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी। एंबुलेंस 7 लाख की लागत से खरीदी है। इसके पूर्व एंबुलेंस का शुभारंभ पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ नीमच जिला चिकित्सालय के बाहर किया है। शुभारंभ के अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह, रोहित सिंह, तेज सिंह, सूरज सिंह, केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, आदि कई करणी सेना परिवार के सदस्य मौजूद रहे।