कलेक्टर दिनेश जैन ने बनाई जरूरतमंद बच्चों के साथ रक्षाबंधन,बच्चों को अपने हाथों से पहनाए जूते, कलेक्टर के इस पहल की हो रही सराहना
30 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। रक्षाबंधन के पर्व पर नीमच में कलेक्टर दिनेश जैन एक अलग ही अंदाज में नजर आए। कलेक्टर ने गरीब जरूरतमंद बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मैदान पर पहुंचकर, यहां रह रहे मजदूरों के बच्चों को जूते भेंट किए और रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की। कलेक्टर दिनेश जैन को बिना किसी सूचना के अपने बीच पाकर मजदूर परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिससे मजदूर परिवार काफी खुश नजर आए। सबसे ज्यादा उन बच्चों में उत्साह और खुशी देखी गई। जिन्हें कलेक्टर ने स्वयं अपने हाथों से जूते पहनाए और मिठाई दी।कलेक्टर द्वारा इस तरह रक्षाबंधन का पर्व मनाने से शहर के लोग भी अचंभित है। कलेक्टर के इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर स्टेनो कलेक्टर पुनमचंद्र राठौर, नगर पालिका के महेश रामानी, अशोक अहिर, भारत सिंह भारद्वाज, दीपेश पाटीदार, जितेद्रना कुमार आदि मौजूद रहे।