समन्दर पटेल ने किया क्षेत्र का दौरा,समन्दर पटेल के पार्टी में आने से आई एक नई ऊर्जा,जगह-जगह हो रहा है श्री पटेल का भव्य स्वागत
30 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता समन्दर पटेल ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के रतनगढ़ मे श्री मोड़िया महादेव की शाही सवारी का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जी चुंडावत व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शाही सवारी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। व ग्राम बसेड़ी भाटी,धामनिया,अखेपुर,लासूर खेरखेड़ा, खेड़ा मोडी आदि गांवो में पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों में पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। व साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। श्री पटेल ने 1 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नीमच आगमन को लेकर अधिक से अधिक संख्या में नीमच दशहरा मैदान पहुंचने का आव्हान किया।