नीमच। थाना प्रभारी यातायात जावद मनासा अनुभाग में सूबेदार सोनू बडगूजर ने जावद क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप में बैठकर सफर करने वाले लोगों को समझाइए दी गई और उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई की पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली यात्री वाहन नहीं है कोई भी ट्रैक्टर ट्राली चालक लोगों की जान को खतरे में डालकर अपने लालच के लिए इस तरह से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ ना करें और ट्रैक्टर ट्राली में बिठाकर उनको सेर सपाटे पर ना लेकर जाएं इससे बहुत बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है जो विधिवत वाहन है उसी में यात्री सफर करें और जो भी उनके गंतव्य स्थान है वहां पर सुलभ व सुरक्षित शुभ यात्रा करें ऐसी समझाएं चालक और यात्रियों को दी गई। पलानी कार्रवाई की गई जिसमें ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप के विरुद्ध 8 चालान बनाकर 4000 समय शुल्क वसूल किया गया।