जनशिक्षा केन्द्र महागढ़ पर सम्पन्न हुई ओलंपियाड परीक्षा
25 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
महागढ़।।शा. उ. मा. वि. महागढ़ में कक्षा 2 से 8 तक शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन हुआ। जनशिक्षा केन्र्द महागढ़ में कुल 313 मे से 306 छात्र/ छात्रा उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान भोपाल से OIC महोदय,APC महोदय,BRCC महोदय द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया गया। परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया तथा बच्चों से परीक्षा के बारे में जानकारी ली गई। परीक्षा केंद्राध्यक्ष श्री दीपसिंह सिंह शक्तावत जनशिक्षक रमेशचन्द्र वेद,दिनेश बामनिया द्वारा परीक्षा का सफल संचालन किया गया।