सीएम शिवराज के आगमन पर करणी सैनिकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सदस्यों ने शिवराज को साफा बांधकर, तलवार भेंट की
08 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला नीमच द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी का मनासा आगमन पर भव्य स्वागत साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर किया गया, इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार भोजराज सिंह पवार ने साफा पहनाकर एवं जिला अध्यक्ष विक्की बना और सम्भाग प्रभारी अरुण बना ने तलवार भेंट की। इस अवसर पर नीमच तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आमली खेड़ा जावद तहसील प्रभारी प्रेम सिंह जी राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनीगरा संभाग सचिव कुंवर हरि सिंह जी जमुना रावजी सावंत सिंह जी महागढ़ लकी बना बरथुन दिलीप सिंह महागढ़ बबलू बना जमुनिया रावजी अवधेश बना आतरी माताजी एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे