प्रकृति के प्रति दिखा समंदर पटेल का लगाव, सादगी से मनाया जन्मोत्सव,जन्मदिन पर अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में किया पौधरोपण
04 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। गुरुवार को जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जन नेता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समंदर पटेल का जन्मोत्सव उनके समर्थकों के बीच बड़ी ही सादगी और सरलता के साथ मनाया गया, क्षेत्र के कई गांवों में इस दौरान समंदर पटेल का दौरा कार्यक्रम रहा और बड़ी संख्या में सघन पौधरोपण भी किया गया...कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक समंदर पटेल फिलहाल विधानसभा चुनावों को लेकर सक्रियता के साथ मैदान में है, और वह हर आम और खास के बीच अपनी मौजूदगी हर समय निभाते रहे है...क्षेत्र में जनता के साथ उनका सीधा संवाद और सुख-दुःख में हर समय खड़े रहना समंदर पटेल की विशेषता को दर्शाता है,,,गुरुवार को समंदर पटेल का जन्मोत्सव कुछ इसी अंदाज में मना और उन्होंने बग़ैर किसी बड़े उत्सव के प्रकृति के प्रति अपने लगाव का उदाहरण पेश करते हुए, अलग अलग स्थानों बड़ी संख्या में पौधरोपण कर अपने जन्मदिन को खास बना दिया...!