क्या सड़क पर बैठेंगे वकील, नीमच में करोड़ों की,नवनिर्मित न्यायालय परिसर में अभिभावकों के चेंबर/ बैठने की कोई व्यवस्था नहीं, अभिभाषक संघ नवीन कोर्ट का करेगा अवलोकन, समु एक्सचित समाधान नहीं होने पर शुरू करेंगे आंदोलन
01 Aug 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। नीमच में नवीन न्यायालय परिसर कुछ दिनों में बन जाएगा, रंग रोगन सहित कुछ काम बाक़ी है। नवीन कोर्ट में सब कुछ व्यवस्था है, लेकिन वकीलों के बैठने की व्यवस्था नहीं है, अब सवाल उठता है कि क्या वकील सड़क पर बैठेंगे।मंगलवार को नीमच कलेक्ट्रेट के पास नव निर्मित कोर्ट परिसर का अभिभाषक संघ के नेतृत्व में सभी अभिभाषक अवलोकन करेंगे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी ने बताया कि समस्त वकील मंगलवार को दोपहर दो बजे नव निर्मित भवन का अवलोकन करेंगे, भवन में वकीलों को बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, पूर्व में भी संघ ने भवन के अंदर ही चेंबर उपलब्ध करवाने की माँग की थी, पर नज़र अन्दाज़ किया गया है, नवीन कोर्ट में चेंबर ज़रूरी है। अगर चेंबर नहीं देते हैं तो वकील नए कोर्ट भवन में नहीं जाएँगेऔर बहिष्कार करेंगे। रूपरेखा तय कर आंदोलन किया जाएगा।