25 जुलाई से संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा:मनासा और मोरवन में होगा जनसंवाद
22 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 12 जुलाई 2023 से संत शिरोमणी रविदास जनजागरण यात्रा 25 जुलाई से 12 अगस्त 2023 तक आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के दौरान संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिटटी एंव जल का संग्रहण किया जाकर, जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। नीमच जिले में यह यात्रा 25 जुलाई को नीमच सिटी से प्रारम्भ होकर सुबह 11 बजे फोर जीरों भारतमाता चौराहा नीमच पहुंचेगी। जहां जन संवाद होगा। यह यात्रा नीमच नगर, कनावटी, बरूखेडा, भोलियावास, धनेरियाकला, गिरदौडा, मुण्डला, भाटखेडा, पालसोडा, जावी, हरवार होते हुए जीरन पहुंचेगी। प्रथम दिवस की उक्त यात्रा में संत महामण्डेलश्वर श्री सुरेशानन्दजी शास्त्री एंव स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेगें। संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा 25 जुलाई 2023 को नीमच से प्रारम्भ होकर दोपहर एक बजे मोरवन पहुंचेगी जहां जनसंवाद होगा। जावद क्षेत्र में यह यात्रा मोरवन, सरवानिया महाराज, जावद, अरनियामामादेव, गोठला, समेल, डीकेन, ढाबा, एंव ढाबी, पहुंचेगी। जावद क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में संत श्री हरिओमशरणदासजी महाराज, डाकोर खालसा, एंव स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेगें। संत शिरोमणी रविदास जन जागरण यात्रा 25 जुलाई 2023 को मोरवन से दोपहर प्रस्थान कर शाम 5 बजे मनासा पहुंचेगी जहां जनसवांद होगा। यात्रा में पंडित प्रसन्न राघव शास्त्री जी एंव स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेगें। यह जनजागरण यात्रा द्वारकापुरी धर्मशाला मनासा में रात्रि विश्राम करेगी।मनासा क्षैत्र में प्रथम दिन 25 जुलाई 2023 को मनासा, भाटखेडी, पडदा, कंजार्डा , कुकडेश्वर, घोटापिपलिया, बर्डिया, नलखेडा, आंत्री माताजी,देवरीखवासा, बरथून, एंव दुर्गपुरा, का भ्रमण करेगी। 26 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे नारायणगढ़ जिला मन्दसौर के लिए प्रस्थान करेगी। जन अभियान परिषद द्वारा अधिकाधिक ग्रामीणों, संतजनों, स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिटटी एंव जल संग्रहण तथा जनजागरण यात्रा में सहभागिता निभाने का आव्हान किया गया है।