नीमच। राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की अति आवश्यक मीटिंग 17 जुलाई 2023 सोमवार को जावद में रखी गई है।  सभी किसान और किसान पुत्र अपने परिवार से एक सदस्य को अनिवार्य आने का श्रम करें अफीम नीति 2023 -24 देश व किसान हितेषी बने इसमें 1997-98 मे अफीम खेती कर चुके सभी किसानों को अफीम खेती करने के लूनी चीरनी का लाइसेंस मिले और सीपीएस पद्धति समाप्त किया जाए। अफीम घटिया नहीं अधिकारी ही घटिया है और अफीम खेती मेक इन इंडिया का एकमात्र औषधिय उत्पाद है किसी भी नेता और किसी भी अधिकारी के बेटे पोते जेल में नहीं बैठे हैं 1000 से अधिक किसान के बेटे जेल में बैठे हैं यह सब नारकोटिक्स के भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है वरना किसान का 1% दोष नहीं । भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के सक्रिय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को आना अनिवार्य है। नीमच युवा जिलाध्यक्ष संतोष अहीर जिला अध्यक्ष परसराम मीणा मांगीलाल मेघवाल बिलोट संरक्षक भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश जानकारी दी गई हैं