नीमच। आज गुरुवार को जिला परशुराम सेना नीमच कलेक्टर कार्यालय में पंहुचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया । ज्ञापन के मध्यम से मांग की गई है कि प्रदेश में समाज की बेटियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा दुव्यर्वहार और अत्याचार करने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते दिनों विदिशा जिले में आरोपियों के दबाव और प्रताड़ना से बाप-बेटी ने सुसाइड किया था जबकि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं थाना तेजगढ़ जिला दमोह में 7 जुलाई को दर्ज प्रकरण में नाबालिग बेटी के साथ दुव्यर्वहार के आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए। जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई ।  परशुराम सेना के सदस्यों द्वारा नीमच कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देकर उपरोक्त दोनों घटनाओं में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर परशुराम सेना मध्य प्रदेश के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार पिंकी साठे ने  लिया।