पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक:एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पेंडिंग मामलों के तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए
12 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। पुलिस कंट्रोल रूम नीमच पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी थाना चौकी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नीमच एसपी अमित तोलानी ने लंबित पड़े सभी मामलों का तुरंत निराकरण करने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।इसमें मुख्य रूप से आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी पुलिस विभाग की ओर की जाने वाली तैयारियों के संबंध में चर्चा की। वहीं, थाना क्षेत्र में वांटेड अपराधियों जमीन संबंधित विभागों आदि को लेकर किस तरह कार्य किया जाना है और लंबित प्रकरणों में क्या प्रगति है इस संबंध में भी जानकारी हासिल की।इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, सीएसपी फुल सिंह परस्ते, सभी एसडीओपी और सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी बैठक में मौजूद रहे।