सहकारी सोसाइटी से बकाया राशि भुगतान कराने की मांग, किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत
11 Jul 2023
NEEMUCH NEWS
मनासा तहसील के ग्राम रतनपुरा के किसान मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और सहकारी सोसायटी द्वारा समर्थन मूल्य मैं चना खरीद कर रुपयों का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। किसान समरत गुर्जर पिता नाथुलाल गुर्जर निवासी ग्राम रतनपुरा तहसील मनासा ने ज्ञापन में बताया कि समर्थन मुल्य की 55 बोरी 50 किलो वजनी होकर 27.5 किंटल चना सहकारी सोसायटी महागढ़ द्वारा तुलवाकर गोपाल बसंत वेयर हाउस हाडी पिपलिया में रखा गया था।जिसकी राशि 1 लाख 46 हजार 712 रुपये फसल का समर्थन मुल्य मुझे किसान को अमानत बतौर प्राप्त करना थे। जिसमें से 76 हजार 712 रूपये भुगतान हो चुके है। लेकिन 70,000 रूपये सोसायटी द्वारा कोई लेनदेन न होने बावजूद भी उक्त चना फसल मे से काटकर रख लिये है। जबकि मेरे पास 70,000 रूपये की जमा रसीद है। किसान ने ज्ञापन सौंप सहकारी सोसाइटी से बकाया राशि भुगतान कराने की मांग की।