जावद। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के विरुद्ध बिना जांच किए झूठे प्रकरण बनाने एवं उसके बाद भी एक समाज विशेष के लोगों द्वारा व्यापारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मारने की लगातार धमकियां दिया जाने के विरोध में सोमवार को व्यापारी महासंघ जावद एवं सकल जैन समाज जावद के आव्हान पर जावद नगर बंद रखकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एसडीएम मेडम को ज्ञापन दिया जाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। नगर के मंडी व्यापारी संघ, किराना व्यापारी एसोसिएशन, वस्त्र व्यवसाय संघ, सर्राफा व्यापारी संघ, बर्तन व्यापारी संघ, खाद बीज व्यापारी, रेडीमेड व्यापारी संघ, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी संघ, होटल व्यवसाय संघ, ऑटोमोबाइल व्यापारी संघ, वैश्य समाज जावद, सकल जैन समाज जावद, माहेश्वरी समाज जावद के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया कि कुछ दिनों पूर्व जावद नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हिम्मतमल बड़ौला एवं मनीष चोपड़ा के विरुद्ध बिना जांच किए पुलिस प्रशासन द्वारा झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। जिस व्यक्ति जब्बारसिंह द्वारा आत्महत्या की गई उससे इन व्यापरियों का कोई संबंध नहीं है। उक्त प्रकरण के बाद न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई। इसके बाद 1 जुलाई को दोपहर में हिम्मत बड़ौला जो कि प्रतिदिन जावद से अठाना जाकर अपना व्यवसाय करते हैं। वे अठाना जा रहे थे कि बीच रास्ते में मृतक जब्बारसिंह के रिश्तेदार प्रेमसिंह पिता अखेसिंह राजपूत, भोपालसिंह पिता समंदरसिंह राजपूत निवासी सकतपुरिया व इनके अन्य दो साथियों द्वारा चार पहिया वाहन से हिम्मत बड़ौला की मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मारी गई और जब हिम्मत बडोला गिर पड़े तो इन्होंने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट व गाली गलौज की और उनके गले की सोने की चेन, मोबाइल व पर्स लेकर यह लोग फरार हो गए। हिम्मत बड़ौला के साथ इन आरोपियों ने इतनी मारपीट की कि वे खून से लथपथ हो गए उन्हें कोई सुध बुध नहीं रही पश्चात जैसे तैसे हिम्मत बडोला जावद थाने पहुंचे और इस घटना से अवगत कराया लेकिन पुलिस थाने में भी खून से लथपथ हिम्मत बड़ौला की ना तो रिपोर्ट लिखी गई और ना ही कोई मदद की गई और बाद में जब रिपोर्ट लिखी गई तो उसमें सिर्फ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया लूट की धाराओं का कोई उल्लेख नहीं हुआ और पुलिस ने गंभीर हालत में ही हिम्मत बड़ौला से हस्ताक्षर करवा लिए। ज्ञापन में आगे बताया गया कि जावद पुलिस द्वारा हिम्मत बड़ौला के साथ हुई गंभीर मारपीट एवं लूट की सही रिपोर्ट नहीं लिखकर निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है जिससे जावद नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने मांग की है कि अन्य सक्षम अधिकारी से तत्काल समूचे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाकर दोषियों एवं ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए ताकि नगर के व्यापारी शांति पूर्वक अपना अपना व्यवसाय कार्य कर सके और व्यापारियों का प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रह सके। इससे पूर्व नगर के व्यापारी बस स्टैंड जावद पर एकत्रित हुए एवं रैली के रूप में नगर भ्रमण कर पुनः बस स्टैंड पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन विजय मुछाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष बालकृष्ण मुछाल, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष विनोद काबरा, अशोक कुमार चोपड़ा, मोहनलाल बड़ौला, नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, ज्ञानचंद गोयल, जिनेंद्र बागड़िया, विजय मुछाल, श्याम काबरा, सुनील बीकानेरिया, प्रदीप चोपड़ा, दिलीप बांगड़, कैलाशचंद्र बागड़िया, राजेंद्र गोयल, प्रकाशचंद्र डाड़, सुरेश तलेसरा, पारसमल रांका, कमलेश सारड़ा, मीठालाल बीकानेरिया, नरसिंहलाल सोनी, राजेश चांडक, श्रेणिक तलेसरा, महेंद्र पाटनी, मूलचंद चोपड़ा, अशोक खिमेसरा, ओमप्रकाश बाल्दी, राजू लोढ़ा, अनिल अग्रवाल, प्रहलाद सोमानी, अशोक चंदेल, राजेश चोपड़ा, जयप्रकाश पोरवाल, सुनील काबरा, मुकेश काबरा, मिक्की गांग, हेमंत चोपड़ा, नवीन टोंगिया, महेश सोनी, राजेंद्र अग्रवाल, लोकेश जैन, चेतन बड़ौला, राकेश चोपड़ा, निर्मल गोयल, राजेश गोयल, मधुसूदन मुछाल, अनिल काबरा, महावीर गोयल, अखिलेश पोरवाल, अंकित चोपड़ा, पीयूष सोनी, सुरेश ऐरन, अनिल बीकानेरिया, सत्यनारायण शर्मा, सुरेश पटवा, संजय गांधी, पिंटू बंग, दीपेश नलवाया, जयंक तलेसरा, सुनील डोसी, पीडी गुप्ता, रमेश दुग्गड़, दीपक रांका, विजय बागड़िया, अतुल बाल्दी, निरंजन गोयल, सूरजमल राठी, अंकित पोरवाल, नारायण सोमानी, प्रकाश सेन, मुकेश राठी, राजीव ओझा, गौतम रांका, राजेश सोनी, आशीष अग्रवाल, आयुष गोयल, हनी जैन, अंकित कांठेड़, दिलीप सकलेचा, दीपक झंवर, ललित पोरवाल, महावीर चोपड़ा, प्रदीप गोखरू, ऋषभ जैन, त्रिलोक जैन, वैभव ओझा सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।