नीमच/ पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के जीवन के लिए महति आवश्यकता है वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है यह हम सभी भलीभांति जानते है, प्रकृति ने इस धरा पर जीवन जीने के लिए हम सभी को बहुत कुछ मुफ्त में दिया है, यह बात संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने संस्था के ग्रामीण उपाध्यक्ष अमृतलाल पाटीदार के जन्म दिवस पर ग्राम कनावटी मुक्ति धाम परिसर में पौधरोपण के दौरान बताया कि इस धरा को उजाड़ने की बजाय हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित जीवन जीने के लिए इस धरती को संवारना होगा, ईश्वर हमें जो कुछ देता है उसे हमें किसी न किसी तरह लौटना भी होता है,जिसका कई गुना फल हमें अगले जन्म में प्राप्त होता है, हरियाली महोत्सव की शुरुआत में प्रकृति को वंदन कर मुक्ति धाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 11पोधे रोपित कर इस धरा को संवारने के लिए अमृतलाल जी पाटीदार के जन्म दिवस को यादगार बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से मुक्ति धाम परिसर में हरियाली कि चुनरियॉ ओढ़ाई गई संस्था सदस्यों ने रविवार दिनांक 2 जुलाई को प्रातः 8 बजे मुक्ति धाम परिसर में श्री अमृतलाल जी पाटीदार के जन्म दिवस पर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर उन्हें पीपल का पोधा भेट किया गया, संस्था सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा मुक्ति धाम परिसर में फलदार छायादार फुलदार औषधि युक्त 11 पौधे नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, शीशम, अमलतास, सहजना आदि के पौधे रोपित किए गए, संस्था द्वारा 3 वर्ष पूर्व जिला वन विभाग नीमच के तत्कालीन डि एफ ओं श्री रमेशचन्द्र विश्वकर्मा के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 501 पौधे रोपित किए गए थे जो मुक्ति धाम परिसर में हरे भरे लहलहाते पेड़ का आकार ले रहे हैं, डॉ वर्मा ने बताया कि इस हरे भरे मुक्ति धाम परिसर पर कब्जा करने की नीयत से 2 बार असामाजिक तत्वों,या दबंगों द्वारा ग्रीष्म काल में आग लगा कर पोधो को नष्ट करने की भी साजिश रची गई है, जिसमें 200 से अधिक पोंधे नष्ट हो गए हैं, संस्था द्वारा समय-समय पर पोधा रोपण कर इस परिसर को हरा भरा बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, हरियाली को नष्ट करने वाले तत्वों के विरुद्ध शासन प्रशासन को उचित कार्रवाई करना चाहिए , यदि भविष्य में पुनः ऐसी वारदात होगी तो संस्था आन्दोलन की ओर अग्रसर होंगी, आयोजित पोधा रोपण अभियान में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, कमल बंटी सोनी, इन्द्रेश पाटीदार, दिलीप,एस एन चोधरी आदि ने 2 घंटे श्रमदान कर पुर्व रोपित पोधो के आसपास निंदाई गुड़ाई कर घास कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई एवं पोधा रोपण कार्य में सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है, डॉ राकेश वर्मा प्रवक्ता संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच