नीमच में लगातार हो रही बारिश से श्रावणमास से पूर्व ही झनरेश्वर महादेव का झरना बहने लगा। बड़ी संख्या में भक्तों की संख्या बढ़ गई है। झनरेश्वर महादेव प्रमुख सड़क जो कि लगभग 3 करोड़ 30 लाख की लागत से बनी है। जिसका मनासा विधायक माधव मारू ने लोकार्पण किया है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।समीप पर्यटक स्थल ग्राम कंजार्डा चौकडी में अरावली पर्वत
अल्पकी आखिरी श्रेणी में बसा बहुत ही सुन्दर मनमोहने वाला स्थान झनरेश्वर महादेव है जो घने जंगलों मे स्थित होकर चारों ओर से हरियाली से ढंका हुआ है। यह पर्यटन स्थल तहसील मुख्यालय से 26 किलोमीटर की दूरी पर होकर यहां भगवान शिव का बडा शिवलिंग स्थापित है।