नीमच। देश में 68 जिलों को भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण, ग्राम नक़्शों के डिजिटलाइज़ेशन, अभिलेख़ागार के मार्डनाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए “भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।जिसमें मध्य प्रदेश से नीमच ज़िले को ये सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान नीमच जिले की अपर कलेक्टर नेहा मीणा राष्ट्रपति द्वारा 18 जुलाई 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में “भूमि सम्मान अवार्ड” प्रदाय किए जाएगा। शुक्रवार को सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ़ लैंड रिसोर्सेज़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस ली। इसमें ज़िलों को अनुकरणीय कार्य करने के लिए बधाई दी। इसके पहले भी मीणा को 2 बार राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिले है।