नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में ई- जनसुनवाई प्रत्येक सोमवार को की जा रही है। इसी क्रम में 26 जून को कलेक्टर दिनेश जैन प्रातरू 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मनासा ब्ला क की 6 ग्राम पंचायतों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। ई- जनसुनवाई में कलेक्टर दिनेश जैन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मनासा ब्लॉगक की ग्राम पंचायत चौकडी, बखतुनी, धाकडखेडी, खेडली, कंजार्डा एवं पलासिया के ग्रामीणों से चर्चा कर, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे।