चीताखेड़ा -17जुन । चक्रवाती तूफान विपरजॉय के कारण विगत दो दिनों से चीता खेड़ा क्षेत्र में भी असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अंचल में सुबह उमस भरी गर्मी से आमजन को काफी परेशान रहे दोपहर बाद अचानक चली तेज धूलभरी हवा के साथ बारिश से मकानों के छतों से चद्दर (पतरे) उड़ गए तो कहीं पेड़- पौधे और बिजली व्यवस्था को काफी क्षति हुई है।शको सुबह से ही आसमान में दिन भर से बादल डेरा डाले हुए हैं।दिन भर हवा के साथ रुककर बारिश चलती रही। अषाढ़ में सावन माह का अहसास कराया। बारिश के चलते दौर के कारण मौसम खुशनुमा हो गया।तेज तपन से आमजन को फिलहाल राहत मिली। दिन भर आसमान में काली घटाएं हवा के रुख के साथ उड़ते रहे। कभी अचानक बारिश शुरू हो जाती है तो कभी रुक जाती है। शनिवार को सुबह से शाम तक अषाढ़ मास में सावन माह का अहसास कराया है।