दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस का उपयोग खुलेआम जारी
17 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। नीमच शहर में होटल और नाश्ते की दुकानों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। शहर में कई जगह व्यावसायिक सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहे हैं किंतु कुछ दुकानदारों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नीमच का खाद्य विभाग चिर निद्रा में लीन है। छठे चौमासे खानापूर्ति के लिए मुंह दिखाई के रस्म निभाने खाद्य विभाग कार्रवाई करता है।शहर के नीमच सिटी छावनी बघाना इंदिरा नगर भगवानपुर चौराहा आदि क्षेत्रों में खुलेआम घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है जो की अवैध तो है ही साथ ही जनता के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नीमच जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग को इस और ध्यान देकर उचित कार्रवाई करना चाहिए। खास तौर पर नीमच सिटी मुख्य चौराहे पर रोजाना घरेलू गैस का उपयोग नाश्ते वालों द्वारा किया जा रहा है इन पर तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।