संविधान निर्माता डॉ.अंबेडकर का नया बैनर लगाने पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने दिया धरना, प्राचार्य कक्ष में गांधीवादी गीत गाया,पीजी कॉलेज के सारे बैनर बदल दिए पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का पुराना बैनर नहीं बदलना ओछी मानसिकता का परिचय
16 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। पीजी कॉलेज नीमच में शुक्रवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई छात्र नेताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का नया बैनर लगाने के लिए प्राचार्य कक्ष में गांधीवादी गीत गाने के साथ कॉलेज परिसर में धरना दिया।युवा कांग्रेस के जिला महासचिव लोकेश यादव एवम् एनएसयूआई कॉलेज परिसर अध्यक्ष राकेश गुर्जर द्वारा बताया गया की प्राचार्य को पूर्व से कई बार अवगत कराने के बाद भी बैनर नहीं लगाया गया जबकि कॉलेज परिसर में सारे बैनर नए लगाए जा चुके। जानबूझकर संविधान निर्माता भीमराव जी अंबेडकर का बैनर नया नहीं बनवाया जा रहा है। छात्र नेताओं ने कहा की भीमराव अंबेडकर जी का अपमान सहन नहीं करेंगे। कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना दिया एवम कॉलेज प्रशासन को सद्बुद्धि आए इसलिए रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गीत भी गाया । इस अवसर पर जिला महासचिव युवा कांग्रेस लोकेश यादव,मनीष कदम, कॉलेज परिसर अध्यक्ष राकेश गुर्जर, गुणवंत मेघवाल, दिगेंद्र गुर्जर,देवकिशन,अनिल गुर्जर,दीपक भट्ट,बाली गुर्जर, कुशाल गुर्जर,नरेश गुर्जर,वैभव शर्मा,मनीष नागदा,गौरव सोलंकी,निलेश मेघवाल,विक्रम सहित अनेक युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।