मंगलम होटल में भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित हुई,केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश गिनवा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां,कांग्रेस पर लगाए आरोप,
16 Jun 2023
NEEMUCH NEWS
नीमच। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्रीगण-सांसद लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार मंदसौर, नीमच दौरे पर हैं। बीजेपी चुनाव से पहले 9 साल के बहाने जनता की नब्ज टटोल रही है।इसी के चलते नीमच के स्थानीय टाउन हाल में नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र और देश प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता चल रही है। इसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय वाणिज्य एंव उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के वन सांस्कृति मामलों और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर,नीमच पहुंचे है। वहीं, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चोपड़ा,राकेश भारद्वाज,समंदर पटेल, विजेन्द्र सिंह मालाहेडा,महेंद्र भटनागर,शारदा बाई मदन लाल धनगर, यशपाल सिंह सिसौदिया, राजेंद्र पांडे,देवीलाल धाकड,नानालाल अटोलिया,सहित भाजपा के दिग्गज नेता प्रेसवार्ता में मोजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता को संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों गिनाई, साथ ही कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए ,